PM बनते ही ट्रंप को सिखाएंगे ‘गांधीगिरी’! संजय दत्त का ‘मुन्नाभाई’ अंदाज वायरल
संजय दत्त का ‘मुन्नाभाई’ अंदाज एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वायरल हो रहा यह वीडियो शेखर सुमन के शो ‘शेखर टोनिटे’ का है, जिसमें संजय दत्त गांधी जयंती के मौके पर अपने खास मुन्नाभाई अंदाज में नजर आए।
शो में जब उनसे पूछा गया कि अगर उन्हें कुछ मिनटों के लिए देश का प्रधानमंत्री बनने का मौका मिले, तो वह क्या करेंगे? संजय दत्त ने मुन्नाभाई स्टाइल में मजेदार और व्यंग्यात्मक जवाब देते हुए नेताओं की कार्यशैली और विदेश यात्राओं पर भी हल्का-फुल्का कटाक्ष किया।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति पर भी उन्होंने चुटकी ली। संजय दत्त ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर वह प्रधानमंत्री बने, तो ट्रंप से मुलाकात कर उन्हें ‘गांधीगिरी’ सिखाएंगे।
संजय दत्त का यह कॉमिक एक्ट सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसके जरिए उन्होंने गांधीजी के शांति और अहिंसा के संदेश को भी अपने अंदाज में सामने रखा।
#SanjayDutt #MunnaBhai #Gandhigiri #ShekharTonite #ShekharSuman #DonaldTrump #Tariffs #GandhiJayanti #Bollywood #ViralVideo
#pahadsamachar
Dehradun, Dehradun | Oct 4, 2026