पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश में ट्रैफिक जवानों की कर्तव्यनिष्ठता का सम्मान जारी, इस सप्ताह भी प्रदान किए गए 'बेस्ट जवान' और 'बेस्ट टर्नआउट' पुरस्कार
ट्रैफिक जवानों का मनोबल बढ़ाने और उनकी उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा को सम्मानित करने की अपनी पहल को आगे बढ़ाते हुए आज एक बार फिर सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विदित हो कि पिछले सप्ताह उत्कृष्ट कार्य के लिए आयुष कुमार और पीताम्बर गोप को सम्मानित किया गया था। इसी कड़ी को जोड़ते हुए, इस सप्ताह पुलिस उपाधीक्षक, सीसीआर एवं थाना प्रभारी यातायात द्वारा यातायात व्यवस्था में बेहतरीन योगदान देने वाले निम्नलिखित जवानों को पुरस्कृत किया गया:
Best Jawan of the Week): सुनील प्रजापति
Best Turnout of the Week): राजन कुमार पासवान
अधिकारियों ने दोनों जवानों को उनकी लगन और अनुशासन के लिए बधाई दी और कहा कि इस तरह के निरंतर सम्मान से अन्य पुलिसकर्मियों का भी उत्साहवर्धन होगा और उन्हें बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती रहेगी।