राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, राजकीय महाविद्यालय चम्बा: *खेलो डायलॉग इंडिया – खेल की बात पीएम के साथ*
आज राजकीय महाविद्यालय चम्बा में *खेलो इंडिया संवाद -खेल की बात पीएम के साथ* वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने तथा खेल गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय खेल दिवस के सुअवसर पर किया गया। उक्त जानकारी देते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना (एन एस एस) के जिला चम्बा के नोडल अधिकारी प्रोफेसर अविनाश ने कहा कि इस कार्यक्रम के रूप में पहल के अंतर्गत देश के प्रत्येक जिले से दो उच्च शिक्षण संस्थानों संस्थानों, महाविद्यालयों, आई आई टी, विश्वविद्यालयों, एन आई टी का चयन कार्यक्रम में भागीदारी के लिए किया गया था। इसी श्रृंखला में राजकीय महाविद्यालय चम्बा का चयन इस कार्यक्रम के वर्चुअल आयोजन हेतु किया गया था जिसका आयोजन एन एस एस के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों को भी रेखांकित किया गया, ताकि युवा खेलों के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों को पहचानने और उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित हो सकें।
• कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं, एन एस एस स्वयंसेवियों, खिलाड़ियों एवं मेरा युवा भारत के स्वयंसेवियों से डिजिटल माध्यम से संवाद किया और युवाओं के शारीरिक, मानसिक एवं समग्र विकास में खेलों के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने खेलों में सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन, टीम भावना, समर्पण और दृढ़ता की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।
राजकीय महाविद्यालय चम्बा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राकेश राठौर विशेष रूप से उपस्थित रहें। इसके इलावा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी, मेरा युवा भारत के स्वयंसेवी, विद्यार्थी व उत्कृष्ट खिलाड़ी उपस्थित रहें।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित चम्बा से एथलेटिक्स व कबड्डी से जुड़े खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया व इस युवा खिलाड़ियों की उपलब्धियों को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित नीतू ने दो बार राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व किया है—एक बार उत्तर प्रदेश से और एक बार कोलकाता में। उन्होंने इंडो–नेपाल अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत के लिए स्वर्ण पदक भी जीता है।
नव्या भारद्वाज व आदित्य राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी रहें हैं तथा मोहम्मद रफ़ी कबड्डी कोच है।
• कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को विभिन्न खेलों में सक्रिय रूप से भाग लेने, अलग-अलग खेल विधाओं में उपलब्ध अवसरों का पता लगाने तथा खेलों को एक संभावित करियर के रूप में अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया। कुल मिलाकर, खेल की बात पीएम के साथ कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेलों को गंभीरता से लेने के लिए प्रेरित करना तथा देश में एक मजबूत खेल संस्कृति के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करना था।
• प्रोफेसर अविनाश ने कहा कि कार्यक्रम का सफल आयोजन एन एस एस स्वयंसेवियों, मेरा युवा भारत स्वयंसेवियों, खिलाड़ियों व महाविद्यालय प्रशासन के सहयोग स्वरूप किया गया।
Chamba, Chamba | Aug 27, 2026