क्या आजादी के इस पर्व पर परंपरा ही भूल गया प्रशासन? 🇮🇳
हरदा में 15 अगस्त के जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान ध्वजारोहण की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
दावा है कि तिरंगा पहले से ही ऊपर बंधा हुआ था और इसके बाद मंत्री करण सिंह वर्मा से ध्वजारोहण कराया गया। स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण की प्रक्रिया को लेकर सामने आई यह तस्वीर चर्चा का विषय बन गई है।
जिन स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया, उनके सम्मान में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय पर्व पर ऐसी व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
आखिर इस लापरवाही की जिम्मेदारी किसकी है?
#Harda #IndependenceDay #HardaNews #MadhyaPradesh #AnokhaHarda
Harda, Harda | Aug 15, 2026