19 साल से बिलासपुर में रह रहा था संदिग्ध बांग्लादेशी :- एसटीएफ की दबिश में पकड़ा गया, फर्जी दस्तावेज मिलने का दावा,, एसटीएफ ने संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक अतीक हुसैन को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, वह करीब 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था। उसके पास कई भारतीय दस्तावेज मिले हैं, जिनके गलत तरीके से बनवाए जाने का दावा किया गया है। संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच बिलासपुर में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ और जिला विशेष शाखा की संयुक्त टीम ने सरकंडा क्षेत्र की सूर्या विहार कॉलोनी में दबिश देकर अतीक हुसैन को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, अतीक पिछले करीब 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था और सीपत एनटीपीसी में लिफ्ट मेंटेनेंस का काम करता था। पुलिस के अनुसार, करीब 20 दिन पहले सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में संदिग्ध लोगों से पूछताछ के बाद कुछ व्यक्तियों को रायपुर के होल्डिंग सेंटर भेजा गया था। इसी दौरान अतीक वहां से फरार हो गया था। इसके बाद एसटीएफ और जिला विशेष शाखा उसकी तलाश में जुट गई थीं।
रेकी के बाद किराए के मकान में दबिश
पुलिस टीम ने लगातार निगरानी और रेकी के बाद 24 सितंबर को सरकंडा स्थित उसके किराए के मकान की जानकारी जुटाई। इसके बाद संयुक्त टीम ने दबिश देकर अतीक को हिरासत में ले लिया।
पुलिस के अनुसार, करीब 20 दिन पहले सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में संदिग्ध लोगों से पूछताछ के बाद कुछ व्यक्तियों को रायपुर के होल्डिंग सेंटर भेजा गया था। इसी दौरान अतीक वहां से फरार हो गया था। इसके बाद एसटीएफ और जिला विशेष शाखा उसकी तलाश में जुट गई थीं।
रेकी के बाद किराए के मकान में दबिश
पुलिस टीम ने लगातार निगरानी और रेकी के बाद 24 सितंबर को सरकंडा स्थित उसके किराए के मकान की जानकारी जुटाई। इसके बाद संयुक्त टीम ने दबिश देकर अतीक को हिरासत में ले लिया।
Durg, Durg | Sep 28, 2026