सेवा सेतु शिविर बना भरोसे का केंद्र, मौके पर मिल रहा समाधान
सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा आयोजित “सेवा सेतु अभियान—समस्या का समाधान, आपके द्वार” शिविर में नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न शासकीय सेवाओं के लिए आवेदन एवं त्वरित निराकरण की सुविधा मिल रही है।
शनिचरी बाजार शिविर में श्रीमती किरण मानिकपुरी को आवेदन के महज 30 मिनट के भीतर मृत्यु प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। वहीं पीएम स्वनिधि लोक कल्याण मेले में स्ट्रीट वेंडर्स को ऋण सुविधा, ऑनलाइन आवेदन एवं क्रेडिट कार्ड की जानकारी दी गई।
सेवा, समाधान और सुशासन—नागरिकों के द्वार।
#सेवा_संकल्प_अभियान #सेवा_सेतु #SewaSanakalpAbhiyan #सुशासन #PM_SVANidhi Durg
3 views | Durg, Chhattisgarh | Oct 1, 2026