चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, चालक बाल-बाल बचा
नौहट्टा प्रखंड के चुटिया थाना क्षेत्र के तिलोखर गांव के समीप नौहट्टा-यदुनाथपुर मुख्य पथ पर चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। तिलोखर निवासी अमरजीत कुमार स्कूटी से नौहट्टा की ओर से घर लौट रहे थे। गांव के पास पहुंचते ही स्कूटी से धुआं निकलने लगा।
अमरजीत ने तुरंत स्कूटी रोककर नीचे उतरकर अपनी जान बचाई। उनके उतरते ही स्कूटी धधक उठी। सड़क पर आग लगने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो गई।
घटना में करीब 50 हजार रुपये के नुकसान की बात बताई गई है।
#नौहट्टा #चुटिया #तिलोखर #इलेक्ट्रिकस्कूटी #स्कूटीमेंआग #आगलगी #रोहतास #Rohtas #Nauhatta #अपनारोहतास