*पर्यटन स्थलों की सुरक्षा मजबूत करने एवं पर्यटकों में पुलिस के प्रति विश्वास कायम करने हेतु चित्तौड़गढ़ पुलिस तत्पर।*
*कालिका पेट्रोलिंग टीम ने विदेशी पर्यटकों का किया आत्मीय स्वागत, दुर्ग तक किया एस्कोर्ट।*
चित्तौड़गढ़, 03 सितम्बर। राजस्थान में आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों तथा ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राजस्थान पुलिस द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में चित्तौड़गढ़ जिला पुलिस द्वारा पर्यटकों की सुरक्षा के साथ-साथ उनके मन में पुलिस के प्रति विश्वास एवं सकारात्मक भावना को मजबूत करने के लिए एक अभिनव पहल की गई।
पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में चित्तौड़गढ़ पुलिस की कालिका पेट्रोलिंग टीम द्वारा पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन से चित्तौड़गढ़ पहुंचे देशी विदेशी पर्यटकों का आत्मीय स्वागत किया गया। कालिका टीम की म�