गांधी जयंती पर ड्राई डे के बावजूद रावतभाटा में अवैध शराब बिक्री के आरोप, आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
रावतभाटा। गांधी जयंती के अवसर पर पूरे देश में ड्राई डे घोषित रहता है और प्रशासन की ओर से नशामुक्ति, स्वच्छता तथा सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया जाता है। इसके बावजूद रावतभाटा शहर में शराब की कथित अवैध बिक्री और शराबियों के जमावड़े को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों का आरोप है कि गांधी जयंती पर भी पूरे शहर में बड़ी आसानी से अवैध रूप से शराब उपलब्ध हो रही है, जबकि शिकायतों के बावजूद प्रशासन प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पाया।
चारभुजा स्थित संस्कृत बालिका विद्यालय के सामने भी अवैध तरीके से लोकेशन लेकर शराब का ठिकाना संचालित होने का आरोप है। लगातार स्थानीय लोगों और शिक्षकों द्वारा इस संबंध में कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। विद्यालयों के सामने शरा