मुनस्यारी के गांधी नगर में भारी बारिश से पुष्पा देवी का मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। जिला पंचायत सदस्य विक्रम दानू ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को तुरंत आपदा राहत मुआवजा और सहयोग की मांग की है। परिवार को अस्थायी रहने के लिए तंबू भी दिया गया है।