जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार के निर्देश पर जिला अंतर्गत बाढ़ एवं अत्यधिक वर्षा से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मति मिशन मोड में की जा रही है
पटना जिला अंतर्गत आने वाली NHAI की 145 किलोमीटर सड़क में बाढ़ एवं अत्यधिक वर्षा से 130 स्थानों पर बने छोटे- मोटे गड्ढे को मरम्मति के लिए चिह्नित किया गया था, जिनमें से 100 स्थानों पर गड्ढों को भरने का काम पूर्ण हो चुका है। शेष 30 स्थानों पर भी तेजी से सड़क मरम्मति का कार्य किया जा रहा है जिसे शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा.
8 views | Patna, Bihar | Oct 4, 2026