विशेष अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित
सेवा संकल्प अभियान के तहत यह संकल्प ले कि नदियों और जलाशयों को स्वच्छ रखना हम सब की जिम्मेदारी है-उप विकास आयुक्त
जिला गंगा समिति जिला प्रशासन समस्तीपुर एवं नगर निगम समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के तहत विशेष स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन प्रसाद घाट बूढ़ी गंडक नदी के किनारे आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह,गौतम कुमार नगर आयुक्त नगर निगम समस्तीपुर,जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अशोक कुमार, जिला परियोजना पदाधिकारी नमामि गंगे नीरजेश कुमार,स्वच्छता पदाधिकारी नगर निगम विवेक कुमार शुवेदर मेजर कुलदीप सिंह, लेफ्टीनेंट डॉ राहुल मनहर, उप नगर आयुक्त विभूति आनंद ने कार्यक्रम में भाग किया और संयुक्त रूप से संपूर्ण घाटों का सफाई किया। डीपीओ नमामि गंगे द्वारा सभी पदाधिकारी को शॉल,पाग, पौधा देकर कार्यक्रम में स्वागत और सम्मानित किया गया एवं कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई डीपीओ ने बताया कि विशेष स्वच्छता अभियान कार्यक्रम 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा जिसके तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।डीडीसी द्वारा सभी को नदियों के सफाई के लिए स्वच्छता शपथ दिलवाया गया और स्वच्छता संदेश देते हुए बताया गया कि सभी युवाओं को नदियों के संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए और अधिक से अधिक लोगों को इसके लिए जागरूक करना चाहिए ताकि जल संरक्षण हो सके और पानी की किल्लत हमारे अगली पीढ़ी को न हो साथ ही प्रत्येक व्यक्ति को एक स्थान का चयन करके सफाई करना चाहिए।नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि हमें प्रतिदिन सफाई करना चाहिए और सभी को स्वयं से इसकी शुरुआत करनी चाहिए। कार्यक्रम में नदियों में कूड़ा कचरा, पूजन सामग्री प्रवाहित नहीं करने का संकल्प लेते हुए सभी ने व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया। कार्यक्रम का समापन एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधारोपण कर किया गया।कार्यक्रम में एनएसएस,एन. सी.सी, माय भारत स्वयंसेवक सहित दो सौ से अधिक युवाओं ने भाग लिया।
#SevaSankalpAbhiyan #SwachhataAbhiyan #SwachhBharat #Samastipur #BoodhiGandak #NadiSanrakshan #JalSanrakshan #NamamiGange #SwachhNadi #NSS #NCC #MyBharat #EkPedMaaKeNaam #CleanRiver #SaveWater #CMSamrat #samratchoudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
32 views | Patna, Bihar | Oct 4, 2026