🚨 BREAKING NEWS | बलरामपुर
कभी 18 बीघा जमीन और लाखों की जमा पूंजी... आज मदद को मोहताज परिवार!
ठेकेदारी में साझेदारी का झांसा देकर 55 लाख रुपये लेने और बीमार पति की हालत का फायदा उठाकर करीब 11 बीघा जमीन के दस्तावेज कराने का आरोप!
कोर्ट के आदेश पर 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज!
बलरामपुर में एक परिवार की जिंदगी कुछ सालों में पूरी तरह बदल गई। कभी परिवार के पास करीब 18 बीघा जमीन, बैंक खाते में लाखों रुपये और बच्चों की नामी स्कूल में पढ़ाई थी। आज वही परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है।
पीड़िता ज्योति पांडे का आरोप है कि परिवार के करीबी और मुंहबोले भाई जैसे संबंध रखने वाले व्यक्ति ने उनके पति को ठेकेदारी में साझेदारी का झांसा देकर अलग-अलग समय में करीब 55 लाख रुपये लिए।
परिवार का दावा है कि करीब 7 बीघा जमीन बेचकर 63 लाख रुपये मिले थे, जिसे बच्चों की पढ़ाई, इलाज और भविष्य के लिए सुरक्षित माना जा रहा था।
आरोप है कि पति की बीमारी और कथित नशे की स्थिति का फायदा उठाकर पहले करीब एक बीघा और बाद में लगभग 10 बीघा जमीन से जुड़े दस्तावेज कराए गए। बाद में करीब 11 बीघा जमीन के बैनामे को लेकर विवाद सामने आया।
पीड़िता के अनुसार, पति गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और घटना से कुछ दिन पहले ही अस्पताल से घर लौटे थे। इसके बावजूद उन्हें पार्टनरशिप डीड से संबंधित कार्य बताकर उपनिबंधक कार्यालय ले जाने और जमीन के दस्तावेज कराए जाने का आरोप है।
13 दिसंबर 2025 को जमीन पर कब्जे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचीं ज्योति के साथ गाली-गलौज और मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।
स्थानीय स्तर पर कई बार शिकायत के बाद कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए परिवार ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
अब पुलिस जांच में जमीन के दस्तावेज, पार्टनरशिप डीड, बिक्री अनुबंध, बैनामा, बैंक खातों में हुए लेनदेन और दस्तावेज तैयार होने की परिस्थितियों की जांच अहम मानी जा रही है।
सबसे बड़ा असर बच्चों की पढ़ाई पर!
परिवार का दावा है कि पहले तीनों बच्चे फातिमा स्कूल में पढ़ते थे, लेकिन आर्थिक स्थिति बिगड़ने के बाद उन्हें सरकारी प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाना पड़ रहा है।
ज्योति का कहना है कि उनकी लड़ाई केवल जमीन और पैसों की नहीं, बल्कि अपने बच्चों के भविष्य को बचाने की लड़ाई है।
अब परिवार की नजर पुलिस जांच और न्यायालय की कार्रवाई पर है। जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता और पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।
#BreakingNews #BalrampurNews #बलरामपुर_न्यूज़ #UPNews #उत्तरप्रदेश #CrimeNews #Breaking #Police #CourtOrder #LandDispute #ठेकेदारी #जमीन_विवाद #न्याय_की_गुहार #बच्चों_का_भविष्य #highlights #UPPolice #fbreelsvideo #ViralNewsInKannada #BalrampurPolice #myyogiadityanath
Balrampur, Balrampur | Oct 6, 2026