बरवाला अनाज मंडी में अब किसानों और मजदूरों को ढेरियों तक मिलेगा पेयजल, रेहड़ी पर कैंपर लेकर पहुंचेंगे कर्मचारी
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया नई पहल का शुभारंभ, देशराज पोसवाल की पहल पर लगाई गई दो कर्मचारियों की ड्यूटी
बरवाला, 2 अक्टूबर। बरवाला अनाज मंडी में किसानों और मजदूरों की सुविधा के लिए नई पहल शुरू की गई है। अब मंडी में अनाज की ढेरियों पर काम करने वाले किसानों और मजदूरों को मौके पर ही पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए रेहड़ी पर कैंपर रखकर मंडी की अलग-अलग ढेरियों तक पहुंचाया जाएगा। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने शुक्रवार को इस पहल का शुभारंभ किया।
मार्केट कमेटी बरवाला के चेयरमैन देशराज पोसवाल और सेक्रेटरी दिनेश कुमार की पहल पर इस सेवा के लिए मार्केट कमेटी के दो कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। ये कर्मचारी रेहड़ी पर पानी के कैंपर लेकर मंडी में अलग-अलग स्थानों पर पहुंचेंगे, ताकि काम में व्यस्त किसानों और मजदूरों को पानी पीने के लिए अपनी जगह से दूर न जाना पड़े। इस दौरान कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने मंडी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और किसानों व व्यापारियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुविधाओं की जानकारी भी ली।
मंडी में किसानों और मजदूरों के लिए अटल कैंटीन योजना भी सुचारू रूप से संचालित की जा रही है, जहां उनके लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। चेयरमैन देशराज पोसवाल ने कहा कि मार्केट कमेटी का उद्देश्य मंडी की व्यवस्थाओं को सुचारू रखने के साथ-साथ यहां आने वाले प्रत्येक किसान, व्यापारी और मजदूर को सम्मान, सुविधा और आवश्यक सहयोग उपलब्ध करवाना है। इस अवसर पर किसान, व्यापारी और मजदूर मौजूद रहे।
पंचकूला की हर बड़ी खबर के लिए Follow करें।
#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia D R Poswal