मुरैना में होने जा रहा है,रन फॉर टुमॉरो 2026 का आयोजन 15 नवंबर को।
मुरैना में युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस के प्रति जागरूक करने के लिए ‘रन फॉर टुमॉरो 2026’ स्टूडेंट मैराथन का आयोजन 15 नवंबर को सुबह 5 बजे किया जाएगा। करियर पथ मुरैना के आयोजक आयुष अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित इस मैराथन में 11 से 18 वर्ष तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। दौड़ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम से शुरू होकर पुल चौराहा होते हुए यू-टर्न लेकर म्यूजियम पर समाप्त होगी। प्रतिभागियों के लिए 10 रुपये पंजीयन शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसमें टी-शर्ट भी शामिल है। प्रतियोगिता में बालक और बालिकाओं के लिए अलग-अलग पुरस्कार रखे गए हैं। आयोजकों का उद्देश्य है—स्वस्थ मन, मजबूत शरीर और उज्ज्वल भविष्य के साथ मुरैना के युवाओं को आगे बढ़ाना।