चंबल नदी में बीच धार में फंसा स्टीमर, 50 से अधिक यात्रियों में मची चीख-पुकार। चंबल नदी में रविवार सुबह यात्रियों से भरा स्टीमर अचानक बंद हो गया। डीजल खत्म होने और इंजन में कपड़ा फंसने की वजह से स्टीमर नदी के तेज बहाव में करीब 8 से 10 किलोमीटर तक बहता रहा। स्टीमर में करीब 50 लोग और कुछ मोटर साइकिलें सवार थी। गुढ़ा गांव के पास टीले से टकराने के बाद स्टीमर रुका और सभी यात्रियों को सुरक्षित किनारे उतार लिया गया। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। ये स्टीमर मध्य प्रदेश के भिंड स्थित नगरा घाट से उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बाह के कैंजरा घाट की ओर जा रहा था। सभी लोग सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए हैं।
#DholpurNews #RajasthanNews #BreakingNews #UPNews #MPNews #AgraNews #BhindNews #chambalriversafari #Chambalnews #चंबल #mppolice
@topfans
MP Breaking News
Agra News
UP Police
UP Tak
Jyotiraditya M Scindia