Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

चंबल

चम्बल में मौत की सवारी! बिना परमिशन और बिना लाइफ जैकेट दौड़ रहा था स्टीमर, पुलिस ने मारा छापा

मुरैना: महुआ थाना पुलिस ने चम्बल नदी के उसैद घाट पर कार्रवाई करते हुए बिना वैध अनुमति के संचालित एक स्टीमर जब्त किया। पुलिस के अनुसार चालक अशोक निषाद निवासी गढ़ नदगवां, जिला आगरा कई महीनों से अवैध रूप से स्टीमर चला रहा था। जांच में स्टीमर में यात्रियों के लिए लाइफ जैकेट सहित कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं मिली। पुलिस ने स्टीमर जब्त कर चालक अशोक निषाद के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

#morena #मुरैना #चंबल #नदी #बीहड़ #पुलिस

चम्बल में मौत की सवारी! बिना परमिशन और बिना लाइफ जैकेट दौड़ रहा था स्टीमर, पुलिस ने मारा छापा मुरैना: महुआ थाना पुलिस ने चम्बल नदी के उसैद घाट पर कार्रवाई करते हुए बिना वैध अनुमति के संचालित एक स्टीमर जब्त किया। पुलिस के अनुसार चालक अशोक निषाद निवासी गढ़ नदगवां, जिला आगरा कई महीनों से अवैध रूप से स्टीमर चला रहा था। जांच में स्टीमर में यात्रियों के लिए लाइफ जैकेट सहित कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं मिली। पुलिस ने स्टीमर जब्त कर चालक अशोक निषाद के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। #morena #मुरैना #चंबल #नदी #बीहड़ #पुलिस

Morena Nagar, Morena | Jul 23, 2026

चंबल से खत्म हुआ रेत माफिया का साम्राज्य! CEC ने मुरैना प्रशासन को दी क्लीन चिट

मुरैना में CEC सदस्य चंद्र प्रकाश गोयल ने समीक्षा बैठक के बाद कहा कि चंबल नदी से अवैध रेत उत्खनन पूरी तरह बंद हो चुका है। जिला प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई से नदी अपने प्राकृतिक स्वरूप में लौट रही है।

#morena #मुरैना #चंबल #रेत #पुलिस

चंबल से खत्म हुआ रेत माफिया का साम्राज्य! CEC ने मुरैना प्रशासन को दी क्लीन चिट मुरैना में CEC सदस्य चंद्र प्रकाश गोयल ने समीक्षा बैठक के बाद कहा कि चंबल नदी से अवैध रेत उत्खनन पूरी तरह बंद हो चुका है। जिला प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई से नदी अपने प्राकृतिक स्वरूप में लौट रही है। #morena #मुरैना #चंबल #रेत #पुलिस

Morena Nagar, Morena | Jul 16, 2026

मुरैना में शराब के ठेके के सामने फायरिंग की कोशिश, वीडियो वायरल, व्यापारियों में दहशत

मुरैना। शहर में देर शाम शराब के ठेके के सामने बाइक सवार बदमाशों ने बीच बाजार में कथित तौर पर फायरिंग करने की कोशिश की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोपीनाथ की पुलिया स्थित शराब के ठेके के सामने बाइक सवार बदमाश पहुंचे और सरेराह फायर करने का प्रयास किया, लेकिन किसी कारणवश गोली नहीं चल सकी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि भीड़भाड़ वाले बाजार और शराब के ठेके के सामने इस तरह की वारदात अपराधियों के बढ़ते हौसलों को दर्शाती है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

#मुरैना #morena #चंबल

मुरैना में शराब के ठेके के सामने फायरिंग की कोशिश, वीडियो वायरल, व्यापारियों में दहशत मुरैना। शहर में देर शाम शराब के ठेके के सामने बाइक सवार बदमाशों ने बीच बाजार में कथित तौर पर फायरिंग करने की कोशिश की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोपीनाथ की पुलिया स्थित शराब के ठेके के सामने बाइक सवार बदमाश पहुंचे और सरेराह फायर करने का प्रयास किया, लेकिन किसी कारणवश गोली नहीं चल सकी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि भीड़भाड़ वाले बाजार और शराब के ठेके के सामने इस तरह की वारदात अपराधियों के बढ़ते हौसलों को दर्शाती है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। #मुरैना #morena #चंबल

Morena Nagar, Morena | Jul 12, 2026

Latest चंबल News Videos - Watch the Latest News of August 17, 2026 | Public App