बक्सर: बक्सर में "विश्वविद्यालय अधिनियम 2026" के खिलाफ शिक्षकों-कर्मचारियों का हल्ला बोल, परिसर में किया प्रदर्शन
Buxar, Buxar | Aug 17, 2026 संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय परिसर में प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। महाविद्यालय शिक्षक संघ के सचिव डॉ. योगर्षी राजपूत के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। शिक्षकेतर कर्मचारी संघ की सचिव शांति कुमारी देवी के नेतृत्व में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया।