जमुई: स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर सरकारी विद्यालय के बच्चों ने बिखेरा कला का रंग
Jamui, Jamui | Aug 16, 2026 जमुई के रावणेश्वर हॉल में शनिवार स्वतंत्रता दिवस की संध्या 8 बजे जिला प्रशासन द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। सरकारी विद्यालयों के बच्चों ने लाइव गायन, वादन, नृत्य और अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गुरमाहा और चोरमारा की बेटियों ने लोक संस्कृति व इको-टूरिज्म का संदेश दिया।