पट्टी: दरिमाधो एचपी गैस गोदाम के पास सूखे पेड़ की डाल गिरने से घायल कलीम की इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
कंधई थाना क्षेत्र के बीरमऊ स्थित दारीमाधो एचपी गैस गोदाम के सामने करीब एक माह पूर्व सूखे पेड़ की डाल गिरने से गंभीर रूप से घायल बाइक सवार मो. कलीम (50) की रविवार शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वहीं, घटना को लेकर स्थानीय लोगों में वन विभाग के प्रति आक्रोश है। रखहा बाजार की अंसारी बस्ती निवासी मो. कलीम टेलर का काम