भीलवाड़ा: 10 साल से सड़क और नाली निर्माण का इंतजार, वार्ड 16 और 18 के रहवासी परेशान, नगर निगम आयुक्त से शीघ्र निर्माण की मांग
भीलवाड़ा। नगर निगम भीलवाड़ा के वार्ड नं. 16 एवं 18 स्थित गाडरी खेड़ा और गांधी नगर क्षेत्र में सड़क एवं नाली निर्माण की मांग को लेकर वार्डवासियों ने नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में क्षेत्र में पिछले करीब 10 वर्षों से सड़क और पक्की नाली का निर्माण नहीं होने से उत्पन्न समस्याओं को उठाया गया।