हनुमानगढ़: सेफ सिटी के तहत 'युवाओं से संवाद' में SP बी आदित्य ने सुने सुझाव, युवाओं ने नशा और अवैध शराब बिक्री पर खुलकर रखी बात
नशामुक्त एवं अपराधमुक्त हनुमानगढ़ के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार को जंक्शन स्थित अग्रसेन भवन में सेफ सिटी अभियान के तहत 'युवाओं से संवादÓ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक बी आदित्य की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में 18 से 25 वर्ष की आयु के युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया।