शहर तेलपा में निजी विद्यालय का उद्घाटन गुरुवार को शाम 5:00 बजे विधायक पप्पू वर्मा ने किया। इन्होंने इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रारंभिक शिक्षा ही बच्चों के बेहतर भविष्य का निर्माण करती है। ऐसे में यह विद्यालय मिल का पत्थर साबित होगा।