नाविकों ने की नाव घाट और गंगा माता की पूजा
नौहट्टा प्रखंड के बेलौंजा स्थित नाव घाट पर शुक्रवार को नाविकों ने धूमधाम से नाव घाट एवं गंगा माता की पूजा-अर्चना की। इस दौरान स्थानीय देवी मंदिर परिसर और सोन नदी में विधिवत पूजा की गई।
नाविकों के अनुसार, सावन माह में पूर्वजों से चली आ रही परंपरा के तहत हर वर्ष नाव, घाट और गंगा माता की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इससे सोन नदी में नावों का परिचालन सुरक्षित एवं सुचारु रूप से होता है और नाविकों व यात्रियों की कुशलता बनी रहती है।
पूजा में गोपाल चौधरी, गिरधारी चौधरी, त्रिलोकी चौधरी, सुनील चौधरी, विजय चौधरी, संजय चौधरी, राजेश चौधरी, कुंदन चौधरी सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।
#नौहट्टा #बेलौंजा #नावघाट #नाविक #गंगामाता #सोननदी #सावन #पूजा #रोहतास #बिहार #स्थानीयसमाचार #अपनारोहतास