‘‘सेवा संकल्प अभियान‘‘ के अंतर्गत सेवा ज्योति संकल्प यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित
---
‘‘सेवा संकल्प अभियान‘‘ के अंतर्गत सेवा ज्योति संकल्प यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा का जिला स्तरीय कार्यक्रम बुधवार को पुरानी अनाज मंडी खंडवा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष
पिंकी वानखेडे, खंडवा विधायक श्रीमती कंचन तनवे, पंधाना विधायक श्रीमती छाया मोरे, मांधाता विधायक श्री नारायण पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी वानखेडे,खंडवा महापौर श्रीमती अमृता यादव, जिला अध्यक्ष श्री राजपाल सिंह तोमर, कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एश्वर्य वर्मा एवं नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रियंका रजावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन का सीधा प्रसारण पुरानी अनाज मंडी में किया गया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य का उल्लेख करते हुए देशवासियों से इस संकल्प की दिशा में मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान विकसित भारत 2047 के लिए सामूहिक शपथ दिलाई गई, इसके बाद जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में ‘‘सेवा ज्योति संकल्प यात्रा‘‘ निकाली गई। यात्रा पुरानी अनाज मंडी से प्रारंभ होकर नगर निगम चौराहा, घंटाघर एवं केवलराम चौराहा होते हुए बस स्टैंड पहुंची। यहां से अपने अपने विधानसभा क्षेत्रों के लिए सेवा ज्योति संकल्प यात्रा के रथों को जनप्रतिनिधियों द्वारा रवाना किया गया।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Department of Culture, Madhya Pradesh
Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh
#SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_संकल्प_अभियान
#khandwa
Khandwa, Madhya Pradesh | Oct 7, 2026