नवाबगंज: झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में बाराबंकी में ABVP ने किया प्रदर्शन, हेमंत सोरेन का पुतला फूंका
बाराबंकी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने गुरुवार को झारखंड में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया। ABVP कार्यकर्ताओं ने पटेल चौराहे पर झारखंड सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ नारेबाजी की।