औरंगाबाद के रफीगंज-शिवगंज पथ पर नाग पंचमी मेला से लौट रहे लूना सवार दो युवकों को हाईवा ने कुचल दिया। हादसे में सर्जुन साव की मौत हो गई, उपेंद्र साव गंभीर घायल हैं। दोनों अब्दुलपुर के रहने वाले थे। पूजा कर घर लौटते समय चातर पेट्रोल पंप के पास हादसा हुआ। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की।