मां शारदा मंदिर की पहाड़ी पर एक बार फिर तेंदुए की हलचल से हड़कंप मच गया है। तृतीय चक्र के वन मार्ग पर घूमते तेंदुए को श्रद्धालुओं ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जिसका वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है। पिछले 2 से 3 महीनों से इस क्षेत्र में तेंदुए की लगातार आवाजाही देखी जा रही है, जिस पर नजर रखने के लिए वन विभाग ने करीब 20 ट्रैप कैमरे लगाए हैं।
वन विभाग की टीम पूरे क्षेत्र में अलर्ट मोड पर है और स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए है। प्रशासन ने दर्शनार्थियों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें, तेंदुए के पास जाने या उसका पीछा करने की भूल बिल्कुल न करें और अपनी सुरक्षा के लिए दूरी बनाए रखें।
#Maihar #MaaSardaMandir #LeopardSighting #ForestDepartment #MadhyaPradesh #WildlifeAlert #Alert #TempleNews #FatafatNews