चाय की टपरी से लेकर बड़े शॉपिंग मॉल तक... जिस UPI को हम रोज़ बेधड़क इस्तेमाल करते हैं, क्या अब उस पर एक्स्ट्रा चार्ज लगने वाला है? LocalCircles के ताज़ा सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि अगर दुकानदारों ने ग्राहकों पर चार्ज का बोझ डाला, तो करीब 76% लोग बड़े ट्रांजेक्शन के लिए UPI का इस्तेमाल बंद या कम कर सकते हैं। जिसमें 27% लोग वापस कैश और बाकी कार्ड्स का रुख करने की बात कह रहे हैं। नियम लागू होने से पहले ही सितंबर में UPI ट्रांजेक्शन में 1.8% की गिरावट दर्ज की जा चुकी है।
लेकिन घबराइए मत, असली सच कुछ और है! NPCI और सरकार के मुताबिक, 15 अक्टूबर से 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट्स पर लगने वाला 0.4% MDR ग्राहकों के लिए नहीं, बल्कि दुकानदारों (मर्चेंट्स) के लिए है। ग्राहकों के लिए UPI ट्रांसफर आज भी पूरी तरह मुफ़्त है। तो फिर दुकानदार नाराज़ क्यों हैं और इस भ्रम से आम जनता का क्या नुकसान हो सकता है? पूरी इनसाइड स्टोरी और ज़मीनी हकीकत जानने के लिए यह वीडियो अंत तक ज़रूर देखें!
#UPI #DigitalPayment #MDR #NPCI #IndianEconomy #FintechNews #OnlinePayment #DigitalIndia #BreakingNews #LocalCirclesSurvey #FatafatNews