बेल्थरा रोड: राज्यस्तरीय फुटबॉल मैच खेलकर अमेठी से लौटीं सोनाडीह की बेटियों का बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत
राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर लौटीं सोनाडीह की बालिका खिलाड़ियों का मंगलवार को 11 बजे के आसपास बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। अमेठी में आयोजित जूनियर प्रदेशीय बालिका फुटबॉल स्टेट चैंपियनशिप में बेटियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और उपविजेता का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता में सोनाडीह की टीम ने कई मंडलों की टीमों को बड़े