Flood news : नेपाल में त्रिशूली नदी का बांध टूटने के बाद गंडक नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। इसे लेकर प्रशासन और जल संसाधन विभाग के अधिकारी हाई अलर्ट पर हैं।गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तटबंधों की लगातार निगरानी की जा रही है। जिला प्रशासन ने नदी के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने और सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर चले जाने की अपील की है।प्रशासन का कहना है कि जलस्तर में वृद्धि होने पर तटबंधों पर दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि वे नदी और तटबंध के आसपास जाने से बचें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।फिलहाल प्रशासन और जल संसाधन विभाग की टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। #GandakRiver #FloodAlert #NepalFlood #TrishuliRiver #WaterLevel #FloodWarning #WestChamparan #BiharFlood #WaterResourcesDepartment #DistrictAdministration #HighAlert #RiverMonitoring #FloodSafety #StayAlert #BiharNews #NepalIndiaBorder