प्रतापगढ़: सरखेलपुर गांव से बकरी चोरी कर भाग रहे 2 युवकों को ग्रामीणों ने दौड़ाकर दबोचा, पीटकर किया पुलिस के हवाले
प्रतापगढ़ जनपद के सरखेलपुर गांव में शनिवार दोपहर करीब 2 30 बजे बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने दो युवकों को दौड़ाकर पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि भगना देवी गौतम नहर किनारे बकरी चरा रही थीं। पानी पीने के लिए उनके घर जाते ही बाइक सवार दो युवक एक बकरी लेकर भागने लगे। ग्रामीणों ने पीछा कर गोगलापुर नहर के पास दोनों को दबोच लिया और जमकर पिटाई कर दी।