कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कल्याणगांव प्रखंड -बलरामपुर टाइप 1 का निरीक्षण जिला पदाधिकारी कटिहार के द्वारा किया गया।
कटिहार 18 अगस्त 2026 मंगलवार
आज दिनांक 18 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी कटिहार आशुतोष द्विवेदी के द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कल्याणगांव प्रखंड- बलरामपुर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में आवासित छात्राओं के पठन-पाठन एवं खानपान की व्यवस्था को सुव्यवस्थित ढंग से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
जिला पदाधिकारी किचन का निरीक्षण कर साफ- सफाई का विशेष ध्यान रखने हेतु व्यापक दिशा निर्देश दिया।
आवासित छात्राओं को सरकार के द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश के आलोक में पौष्टिक भोजन एवं हाइजीन का विशेष ख्याल रखने का निर्देश दिया गया।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,
कटिहार।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @topfans Bihar Education Department #katihar
Katihar, Bihar | Aug 18, 2026