जिलाधिकारी कटिहार आशुतोष द्विवेदी मिडिल स्कूल रौतारा में पहुँचकर छात्र/छात्राओं से किया संवाद:*
*जिलाधिकारी ने बच्चों के साथ भोजन किया भोजन के पश्चात अपनी थाली भी स्वयं धोई*
*जिलाधिकारी शिक्षक की भूमिका में दिखे। बच्चों की ली क्लास*
कटिहार,06 अक्टूबर 2026 मंगलवार।
आज दिनांक 06 अक्टूबर 2026 मिडिल स्कूल रौतारा का श्री आशुतोष द्विवेदी जिला पदाधिकारी कटिहार के द्वारा विद्यालय निरीक्षण किया गया।
इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था एवं विभिन्न सुविधाओं का जायजा जिला पदाधिकारी के द्वारा लिया गया।
*जिला पदाधिकारी ने पढ़ाई कर रहे छात्र छात्रा/ छात्राओं की कक्षाओं में जाकर निरीक्षण किया इसी क्रम में कक्षा में स्वयं ही बच्चों को पढ़ाने लगें एवं बारी-बारी से छात्र-छात्राओं से प्रश्नोत्तर किया* ।
*उन्होंने विद्यार्थियों से रूबरू होकर उनकी पढ़ाई, रुचि एवं अनुभवों के बारे में संवाद किया तथा उन्हें नियमित अध्ययन एवं अनुशासन के लिए प्रेरित किया* ।
इस अवसर पर आयोजित शिक्षकों से जिला पदाधिकारी महोदय ने सीधे संवाद किया तथा विद्यालय की व्यवस्था एवं शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में उनके सुझाव एवं अनुभव जानने का प्रयास किया।
वहाँ उपस्थित शिक्षकों ने विद्यालय में उपलब्ध नयी एवं आधुनिक सुविधाओं तथा बेहतर शैक्षणिक वातावरण के प्रति संतोष व्यक्त किया।
इस अवसर उप विकास आयुक्त कटिहार, डॉ नेहा एवं विशेष कार्य पदाधिकारी अभिषेक रंजन के साथ विद्यालय के प्राचार्य सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित रहें।
विद्यालय परिवार ने जिला पदाधिकारी महोदय के प्रेरणादायी मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।
जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी,
कटिहार।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @topfans Social Welfare Department, Government of Bihar CMO Bihar Bihar Education Department #GoodGovernance
3 views | Katihar, Bihar | Oct 6, 2026