ग्रेटर नोएडा: मनोज भाटी बोड़ाकी को बड़ी राहत, फिर बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष
बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने लाइसेंस निलंबन के आदेश पर लगाई अंतरिम रोक
ग्रेटर नोएडा। जिला दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन, गौतमबुद्धनगर के अध्यक्ष मनोज भाटी बोड़ाकी को बड़ी राहत मिली है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया की अनुशासन समिति ने उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की ओर से उनके लाइसेंस निलंबन के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है। इसके बाद मनोज भाटी को दोबारा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मामले की सुनवाई के दौरान बार काउंसिल ऑफ इंडिया की अनुशासन समिति ने प्रथम दृष्टया टिप्पणी की कि उपलब्ध तथ्यों के आधार पर यह मामला अधिवक्ता के पेशेगत या अन्य कदाचार का बनता हुआ नहीं दिख रहा है। समिति ने उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की ओर से की गई कार्यवाही पर भी प्रथम दृष्टया सवाल उठाए हैं।
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि अपील लंबित रहने के दौरान मनोज भाटी अपनी वकालत की प्रैक्टिस जारी रख सकते हैं। इस फैसले से उन्हें बड़ी राहत मिली है और बार एसोसिएशन में उनकी अध्यक्ष पद पर वापसी हुई है।#GreaterNoida #ManojBhatiBodaki #BarAssociation #BarCouncilOfIndia #NewsAaj
Gautam Buddha Nagar, Gautam Buddh Nagar | Oct 13, 2026