सोनप्रयाग में उमड़ा भक्तों का सैलाब… हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए यहां पहुंच चुके हैं।
मौसम खराब है… पहाड़ों में बारिश है… जगह-जगह मलबा और पहाड़ियों से गिरते पत्थरों की चुनौती है। रास्तों में जाम लग रहा है, यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है… बावजूद इसके बाबा केदार के भक्तों की आस्था कम होने का नाम नहीं ले रही।
सोनप्रयाग की सड़कों पर चारों तरफ बस श्रद्धालु ही श्रद्धालु नजर आ रहे हैं। कोई परिवार के साथ पहुंचा है, कोई दोस्तों के साथ… तो कोई दूर-दराज से सिर्फ बाबा केदार के दर्शन की आस लेकर यहां आया है।
मुश्किलें हजार हैं, इंतजार लंबा है, मौसम भी साथ नहीं दे रहा… लेकिन भक्तों के मन में एक ही भाव है—बस बाबा केदार के दर्शन करने हैं।
यही तो बाबा केदार की भक्ति है… रास्ते कठिन हो सकते हैं, मौसम चुनौती दे सकता है, लेकिन भोलेनाथ के प्रति श्रद्धा और विश्वास कम नहीं होता।
फिलहाल सोनप्रयाग में यात्रियों की भारी भीड़ को संभालना प्रशासन के लिए भी बड़ी चुनौती बनी हुई है।
हालांकि, आस्था के साथ सुरक्षा भी जरूरी है। श्रद्धालु प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और मौसम एवं यात्रा की स्थिति को देखते हुए ही आगे बढ़ें।
हर हर महादेव! 🙏 #RudraprayagNews #BreakingNews #Yatra #uttarakhand #facebookviral #kedarnath #police #mahadev #trafic