मधेपुरा में 14 घरों पर चला बुलडोजर, सड़क निर्माण के लिए हटाया अतिक्रमण
मधेपुरा प्रखंड के मदनपुर स्थित गरीब टोला में प्रस्तावित सड़क निर्माण के लिए प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सुखासन डीवी रोड से गरीब टोला तक सड़क बनाई जानी है। इसी के लिए सरकारी जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराया गया।
प्रशासनिक टीम ने शनिवार को बुलडोजर की मदद से 14 लोगों के कब्जे हटाए। इस दौरान सरकारी जमीन पर बने पक्के मकानों के अलावा फूस और टीन से बने घरों को भी हटाया गया। कार्रवाई को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। #Madhepura #MadhepuraNews #video #news #Bihar #मधेपुरा #ब्रेकिंग #tranding #Mn
Bihar, India | Sep 27, 2026