गांधी जयंती पर नशा मुक्ति एवं स्वच्छता अभियान
शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर नशा मुक्ति एवं स्वच्छ भारत अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या श्रीमती कल्पना नामदेव ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
शिक्षक श्री नरेश ठाकुर ने गांधी जी के जीवन एवं संघर्षों की जानकारी दी, जबकि श्री देवेंद्र कछवाहा ने उनके आदर्शों को अपनाने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। इसके बाद एनएसएस स्वयंसेवकों, एनसीसी कैडेट्स, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। छात्राओं ने स्वच्छता संदेश देती आकर्षक रंगोलियाँ भी बनाईं।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
Mandla, Madhya Pradesh | Oct 2, 2026