#मटिहानी CHC में प्रसव के बाद पैसे मांगने का आरोप, ANM-ममता -आशा पर सवाल!
मटिहानी: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मटिहानी में प्रसव के बाद मरीज के परिजनों से ANM और ममता द्वारा 100, 200 और 500 रुपये तक लिए जाने का आरोप सामने आया है। वहीं, आशा कार्यकर्ता द्वारा भी पैसे देने का फरमान सुनाए जाने की बात कही जा रही है।
आरोप है कि एम्बुलेंस से आने-जाने के नाम पर भी 100-100 रुपये देने की बात कही जाती है।
मामले को लेकर मटिहानी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एस.के. झा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं था, लेकिन जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी और आरोप सही पाए जाने पर संबंधित ANM, ममता और आशा कार्यकर्ता के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
ऑन-ड्यूटी डॉक्टर ने संभाला मोर्चा मामला शांत हुआ।
❓ क्या आपके साथ भी मटिहानी CHC में प्रसव या इलाज के दौरान इस तरह पैसे मांगने का मामला हुआ है?
👇 अपना अनुभव कमेंट में जरूर बताएं।
आपका कमेंट भी खबर का हिस्सा बन सकता है।
📢 साहस से सच दिखाएंगे, जनता की आवाज उठाएंगे।
Begusarai, Begusarai | Oct 6, 2026