बेगूसराय का सोशल मीडिया का न्यूज़ चैनल राणा जनसंवाद 04 अक्टूबर को डीपीएस स्कूल के सभागार में मनाया अपना चतुर्थ वर्षगांठ सह सम्मान समारोह। कार्यक्रम की शुरुआत बेगूसराय की मेयर पिंकी देवी ,उपमेयर अनिता राय, आईएमए के अध्यक्ष डॉ ए के राय, आईएमए के सचिव डॉ पंकज कुमार सिंह, पूर्व मेयर आलोक कुमार अग्रवाल, पूर्व मेयर संजय कुमार,मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष मो0 एहसन, पूर्व विधानपार्षद भूमिपाल राय,जदयू नेता पंकज कुमार सिंह तथा सुरेन्द्र कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में राणा जनसंवाद के द्वारा बेगूसराय जिला में कुल 25 विधाओं में श्रेष्ठ उपलब्धि हासिल करने वाले कुल 51 प्रतिभागियों को चादर, मोमेंटो, सर्टिफिकेट और फलदार पौधा देकर सम्मानित किया गया।