
#विश्व रेबीज दिवस पर #जागरुकता कार्यक्रम आयोजित
#गजा (डी पी उनियाल) #विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर नगर पंचायत गजा के सभागार में #पशुपालन विभाग टिहरी गढ़वाल द्वारा रेबीज जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ पर #डाॅ आलोक कुडि़याल #पशुचिकित्साधिकारी गजा द्वारा #कुंवर सिंह चौहान #अध्यक्ष #नगर पंचायत गजा का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। साथ ही राजकीय इंटर कॉलेज गजा के जीव विज्ञान के प्रवक्ता सुभाष चंद्र बैलवाल का भी स्वागत किया। #रेबीज जागरुकता कार्यक्रम में पी.एम. श्री. राजकीय इंटर कॉलेज गजा के जीव विज्ञान वर्ग कक्षा 11 वीं एवं 12 वीं के विद्यार्थियों तथा नगर पंचायत के पर्यावरण मित्रों व कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
#डाॅ #आलोक कुड़ियाल पशुचिकित्साधिकारी गजा द्वारा रेबीज के संबध मे विस्तृत जानकारी दी गई, उन्होंने रेबीज के संक्रमण एवं फैलने के कारणों, रेबीज संक्रमित अथवा संदिग्ध कुत्ते की पहचान, रोग से बचाव के उपाय तथा कुत्ते के काटने की स्थिति में अपनाई जाने वाली तत्काल प्राथमिक सावधानियाँ एवं उपचार के संबध मे मे जानकारी प्रदान की।
#डाॅ आलोक कुड़ियाल ने बताया कि कुत्ते के काटने की स्थिति में घाव को तत्काल साबुन एवं बहते हुए पानी से अच्छी तरह से धोना चाहिए,तथा बिना विलंब चिकित्सकीय परामर्श लेकर एंटी रेबीज टीकाकरण एवं आवश्यकतानुसार अन्य उपचार कराया जाना चाहिए, उन्होंने रेबीज की रोकथाम मे जागरुकता, समय पर उपचार तथा पालतु कुत्तों के नियमित टीकाकरण के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
#कार्यक्रम के समापन पर #कुंवर सिंह चौहान #अध्यक्ष नगर पंचायत ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढाई करने, जागरुक रहने, अपने आसपास की विभिन्न गतिविधियों एवं विषयों की जानकारी रखने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढने तथा सामाजिक विभिन्न गतिविधियों में बढचढ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया, उन्होंने पशुपालन विभाग टिहरी द्वारा रेबीज जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर विभाग का आभार व्यक्त किया, तथा विद्यार्थियों से कहा कि प्राप्त जानकारी को अपने परिवार व समाज तक पहुंचायें, ताकि ग्रामीणों को रेबीज उपचार की जानकारी हो सके।
#इस अवसर पर #कुंवर सिंह चौहान #अध्यक्ष नगर पंचायत, सुभाष चंद्र बैलवाल प्रवक्ता जीव विज्ञान इंटर कॉलेज गजा, डाॅ नवनीत फोनिया पशुचिकित्साधिकारी चाका, पशु चिकित्सालय गजा के श्रीमती अनिता भट्ट, रोहित कुमार, जितेंद्र सिंह, गंगा दत्त जुयाल, नगर पंचायत के अजय सिंह खाती, महेश पाल सिंह, दिनेश सिंह, गजे सिंह, बलवंत सिंह गुसाई, बलवंत सिंह चौहान, लखन पाल सिंह एवं पर्यावरण मित्र उपस्थित रहे, कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं नगर क्षेत्र में कार्यरत पर्यावरण मित्रों को रेबीज के प्रति जागरूक करना तथा कुत्ते के काटने की स्थिति में समय पर उचित उपचार अपनाने के लिए प्रेरित करना है।