#भला! #ऐसा कौन करता है, कोई किसी को मार रहा, तो कोई कुछ कर रहा। #ये कैसी छात्र राजनीति
#नई टिहरी। नई टिहरी के छात्रसंघ चुनाव ने कल शाम माहौल गरमा गया दिया। आरोप है कि सत्यमेव जयते ग्रुप से जुड़े कुछ कार्य कर्ताओं ने एक युवक के साथ मारपीट की, जिसके बाद ABVP समर्थकों के वाहनों में तोड़फोड़ किए जाने की बात भी सामने आई है। उसके बाद आक्रोशित ABVP समर्थकों ने नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत के खिलाफ नारेबाजी की। ABVP समर्थकों का आरोप है कि मारपीट और तोड़फोड़ की घटना में शामिल बताए जा रहे कुछ लोगों को मोहन सिंह रावत के आवास पर संरक्षण दिया गया।
हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पूरे मामले में पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मारपीट और तोड़फोड़ में कौन-कौन लोग शामिल थे और किसी को संरक्षण दिया गया था या नहीं। ABVP समर्थकों ने मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। #देखिए। तस्वीरें।
#नई टिहरी में चुनाव के बाद क्या कुछ घटा।