15 अगस्त को डीएम चौराहे से स्टेडियम तक होगी 5 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़
हरदोई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला खेल कार्यालय एवं जिला प्रशासन की ओर से 15 अगस्त को 5 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता डीएम चौराहे से प्रारंभ होकर स्टेडियम तक आयोजित होगी।
क्रीड़ा अधिकारी मंजू शर्मा ने बताया कि क्रॉस कंट्री दौड़ महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
उन्होंने जनपद के सभी खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की अपील की है। प्रतियोगिता में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रहेगा। प्रतिभागियों को 15 अगस्त की सुबह 6 बजे डीएम चौराहे पर पहुंचना होगा। क्रीड़ा अधिकारी अपने स्टाफ के साथ मौके पर उपस्थित रहेंगी।
Bilgram, Hardoi | Aug 14, 2026