Public App Logo
बाबूलाल मरांडी के डाल्टनगंज सर्किट हाउस पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने किया भव्य स्वागत। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के सोमवार को डाल्टनगंज स्थित सर्किट हाउस पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। पांकी विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता एंव भाजपा नेत्री लवली गुप्ता ने सर्किट हाउस पहुंचकर उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रोफेसर बच्चन ठाकुर, नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि सुनील कुशवाहा सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने फूल-माला पहनाकर नेता प्रतिपक्ष का अभिनंदन किया। सूत्रों के अनुसार, इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने क्षेत्रीय नेताओं के साथ संगठन की मजबूती तथा आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने उन्हें क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराया। - Panki News