Public App Logo
Profile Picture

kamlesh kumar singhaniya

@mo7828886892
5366Followers
1Following
जन समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़,डीसी ने 15 दिनों में कार्रवाई का दिया निर्देश

 *समाहरणालय सभागार में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं,संबंधित अधिकारियों को जांच कर त्वरित कार्रवाई का निर्देश* 

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभागार में जन समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त ने बारी-बारी से सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवेदन अग्रसारित करते हुए नियमानुसार निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त श्री शेखावत ने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समाधान दिवस में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करते हुए 15 दिनों के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आमजनों की शिकायतों का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

जन समाधान दिवस में अवैध एलपीसी जारी किए जाने, भूमि सुधार उप समाहर्ता के आदेश के बावजूद अंचल अधिकारी द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने, अतिक्रमण एवं कब्जा हटाने, जमीन हड़पने के उद्देश्य से जबरन बुनियाद काटने, म्यूटेशन रद्द करवाने,मारपीट एवं रंगदारी मांगने, अबुआ आवास योजना की दूसरी किस्त का भुगतान नहीं होने सहित कई मामलों को लेकर आवेदन प्राप्त हुए।

इसके अतिरिक्त भूमि विवाद, सार्वजनिक रास्ता अवरुद्ध करने, अयोग्य लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिए जाने, दाखिल-खारिज, राजस्व, स्वास्थ्य विभाग, सेविका चयन में अनियमितता, आपूर्ति, पेयजल, शिक्षा एवं कल्याण विभाग से संबंधित शिकायतें भी लोगों ने उपायुक्त के समक्ष रखीं।

मौके पर उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को प्रत्येक मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा आवेदकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन शिकायतों के निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।जन समाधान दिवस में हैदरनगर,लेस्लीगंज, चैनपुर, पांडु, सदर मेदिनीनगर, उंटारी रोड, छतरपुर, पांकी सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे।

*===========================*
*<nis:link nis:type=tag nis:id=team nis:value=Team nis:enabled=true nis:link/> PRD(Palamu)*
पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र स्थित दारूडीह गांव के भंडार टोला में मनोज चंद्रवंशी की पत्नी किरणदेवी लगाई फांसी , मायके वालों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप..
पांकी में रोजगार मेले का आयोजन, सांसद व डीसी ने किया शुभारंभ

डीसी बोले—युवाओं को रोजगार से जुड़ने के साथ कौशल और योग्यता में लगातार निवेश की जरूरत
<nis:link nis:type=tag nis:id=dcpalamu nis:value=dcpalamu nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=झारखंड nis:value=झारखंड nis:enabled=true nis:link/>
पलामू डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत पहुंचे पांकी, प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद ने बुके देकर किया स्वागत
<nis:link nis:type=tag nis:id=dcpalamu nis:value=dcpalamu nis:enabled=true nis:link/>
पलामू :मेदिनीनगर आगामी दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में जिला के विभिन्न पूजा समितियों के साथ समाहरणालय परिसर में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, विद्युत व्यवस्था, स्वच्छता, अग्निशमन सुरक्षा, विसर्जन एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी। पूजा समितियों द्वारा आयोजन से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं को लेकर सुझाव भी दिये गये।इस बैठक का मुख़्य उद्देश्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन्स से पूजा समितियों को अवगत कराना था।

*सुरक्षा मानकों का अनिवार्य पालन* 

उपायुक्त श्री शेखावत ने कहा कि पलामू ने आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व-त्योहार मनाकर पूर्व के पूजा में मिसाल कायम की है। इस परंपरा को बनाए रखने के लिए प्रशासन, पूजा समितियों और आम लोगों को मिलकर काम करना होगा।पूजा समितियों को पंडाल निर्माण से लेकर विसर्जन तक निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने का निर्देश दिया गया। पंडाल में श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए पर्याप्त जगह और आपात स्थिति में सुरक्षित निकास मार्ग रखने को कहा गया। बिजली के खंभे, ट्रांसफॉर्मर या अन्य विद्युत संरचनाओं से सटाकर पंडाल या तोरण द्वार नहीं बनाने का निर्देश दिया गया।उन्होंने पंडाल निर्माण के दौरान मकानों से निर्धारित दूरी का अनिवार्य रूप से पालन करने पर बल दिया।पंडाल के आसपास पानी और बालू रखने पर बल दिया।समितियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत विद्युत कनेक्शन और स्वीकृत लोड लेने तथा खुले और नंगे तारों का उपयोग नहीं करने को कहा गया।बैठक में मेदिनीनगर नगर निगम आयुक्त रंजीत लाल,सदर एसडीएम संजय पांडे,उप निर्वाचन पदाधिकारी उदय रजक,सिविल सर्जन डॉ अनिल,एडीसी नीरज कुमार,बिजली, अग्निशमन और फायर विभाग के पदाधिकारी समेत विभिन्न पूजा समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।संबंधित विभागों को समितियों से मिले सुझावों पर समन्वय के साथ आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
*पुलिस अधीक्षक पलामू के निर्देशानुसार पलामू पुलिस को मिली बड़ी सफलता: शहर थाना कांड सं0-315/2026 का उद्भेदन, अंतरजिला गृहभेदन एवं चोरी गिरोह के 05 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के सोना-चाँदी के आभूषण एवं घटना में प्रयुक्त औजार बरामद*

दिनांक-28.08.2026 को वादी प्रेमजीत कुमार सिंह, उम्र करीब 32 वर्ष, पिता- बिरोधी सिंह, सा०- सदुना, गायत्री मंदिर रोड, नियर ग्लोरियस पब्लिक स्कूल, पलामू द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर शहर थाना कांड सं0-315/2026, दिनांक-28.08.2026, धारा-305/331(4)/334(ए) बी०एन०एस० के तहत अज्ञात चोरों के विरुद्ध कांड दर्ज किया गया था।

* कांड के त्वरित उद्भेदन हेतु पुलिस अधीक्षक, पलामू श्री कपिल चौधरी (भा०पु०से०) के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम द्वारा सी०सी०टी०वी० फुटेज, तकनीकी शाखा एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से लगातार विभिन्न स्थानों पर छापामारी एवं अनुसंधान की कार्रवाई की गई।

* अनुसंधान के क्रम में रायरंगपुर, मयूरभंज, ओडिशा से 03 संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ हेतु लाया गया। पूछताछ में इनके द्वारा पलामू एवं गढ़वा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दिन के समय बंद घरों की रेकी करने तथा रात्रि में रेकी किए गए घरों को निशाना बनाकर नगद राशि एवं आभूषण चोरी करने की बात बताई गई।

* पूछताछ में यह भी जानकारी प्राप्त हुई कि चोरी किए गए आभूषणों को डेहरी स्थित डालमियानगर, रोहतास के प्रमोद ज्वेलर्स में बेचा जाता था। इसके बाद डालमियानगर, डेहरी से दो अन्य व्यक्तियों को लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ एवं स्वीकारोक्ति के आधार पर अभियुक्तों द्वारा शहर थाना क्षेत्र में विभिन्न तिथियों में अलग-अलग घरों में चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई।

* अभियुक्तों की निशानदेही पर प्रमोद ज्वेलर्स से चोरी के आभूषणों में से लगभग 45 ग्राम सोना, माला सहित लगभग 80 ग्राम सोना जैसा आभूषण तथा लगभग 7.8 किलोग्राम चाँदी जैसा आभूषण बरामद किया गया। इसके अतिरिक्त दरवाजा एवं खिड़की काटने/तोड़ने में प्रयुक्त विभिन्न औजार भी बरामद किए गए हैं।

 *गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पता :* 

1.  लक्ष्मण मोदी उर्फ लक्ष्मण खेरवार, उम्र करीब 49 वर्ष, पिता- गिळू मोदी, सा०- बड़ा अमदा, थाना- खरसावाँ, जिला- सरायकेला-खरसावाँ, वर्तमान पता- ग्राम मोहनिया बिगहा, डालमियानगर, थाना- डेहरी (डालमियानगर ओ०पी०), जिला- रोहतास (बिहार)।
2.  प्रमोद सोनी, उम्र करीब 33 वर्ष, पति- स्व० सुरेश प्रसाद सोनी, सा०- डालमियानगर, थाना- डेहरी (डालमियानगर ओ०पी०), जिला- रोहतास (बिहार)।
3.  अरविन्द खेरवार, पिता- डाली खेरवार, सा०- नहर पर, मथुरापुर, थाना- डेहरी (डालमियानगर ओ०पी०), जिला- रोहतास (बिहार)।
4.  राजू कुमार, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता- नरसिंह खेरवार, सा०- रोमी, थाना- पेलावल, जिला- हजारीबाग।
5.  राज कुमार, उम्र करीब 21 वर्ष, पिता- नरसिंह खेरवार, सा०- रोमी, थाना- पेलावल, जिला- हजारीबाग।

 *बरामदगी :* 

1. आभुषणों में से लगभग 45 ग्राम सोना, माला सहित लॉकेट करीब 80 ग्राम सोना जैसा आभुषण एव करीब 7.8 किलोग्राम
2. दरवाजा एव खिड़की काटने वाले समान (पिलास, सब्बल, पगहा, टांगी, दाब एब मुलेल)

 *छापामारी दल :* 

1. श्री राजेश यादव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर, पलामू।
2. श्री मृत्युंजय गोप, प्रो० पुलिस उपाधीक्षक, पलामू।
3. श्री ज्योतिलाल रजवार, पु०नि० सह थाना प्रभारी, शहर थाना, पलामू।
4. श्री रितेश लकड़ा, थाना प्रभारी, अहातू थाना, पलामू।
5. श्री बालकृष्णा, पु०अ०नि०, क्राइम कंट्रोल विंग, पलामू।
6. श्री संतोष कुमार गुप्ता, पु०अ०नि०, क्राइम कंट्रोल विंग, पलामू।
7. श्री सुबोध कुमार, पु०अ०नि०, शहर थाना, पलामू एवम् शहर थाना सशस्त्र बल, पलामू।

====================
*पुलिस अधीक्षक,*
*पलामू*
पलामू पुलिस को मिली बड़ी सफलता: शहर थाना कांड सं0-315/2026 का उद्भेदन, अंतरजिला गृहभेदन एवं चोरी गिरोह के 05 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के सोना-चाँदी के आभूषण एवं घटना में प्रयुक्त औजार बरामद*

दिनांक-28.08.2026 को वादी प्रेमजीत कुमार सिंह, उम्र करीब 32 वर्ष, पिता- बिरोधी सिंह, सा०- सदुना, गायत्री मंदिर रोड, नियर ग्लोरियस पब्लिक स्कूल, पलामू द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर शहर थाना कांड सं0-315/2026, दिनांक-28.08.2026, धारा-305/331(4)/334(ए) बी०एन०एस० के तहत अज्ञात चोरों के विरुद्ध कांड दर्ज किया गया था।

* कांड के त्वरित उद्भेदन हेतु पुलिस अधीक्षक, पलामू श्री कपिल चौधरी (भा०पु०से०) के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम द्वारा सी०सी०टी०वी० फुटेज, तकनीकी शाखा एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से लगातार विभिन्न स्थानों पर छापामारी एवं अनुसंधान की कार्रवाई की गई।

* अनुसंधान के क्रम में रायरंगपुर, मयूरभंज, ओडिशा से 03 संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ हेतु लाया गया। पूछताछ में इनके द्वारा पलामू एवं गढ़वा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दिन के समय बंद घरों की रेकी करने तथा रात्रि में रेकी किए गए घरों को निशाना बनाकर नगद राशि एवं आभूषण चोरी करने की बात बताई गई।

* पूछताछ में यह भी जानकारी प्राप्त हुई कि चोरी किए गए आभूषणों को डेहरी स्थित डालमियानगर, रोहतास के प्रमोद ज्वेलर्स में बेचा जाता था। इसके बाद डालमियानगर, डेहरी से दो अन्य व्यक्तियों को लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ एवं स्वीकारोक्ति के आधार पर अभियुक्तों द्वारा शहर थाना क्षेत्र में विभिन्न तिथियों में अलग-अलग घरों में चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई।

* अभियुक्तों की निशानदेही पर प्रमोद ज्वेलर्स से चोरी के आभूषणों में से लगभग 45 ग्राम सोना, माला सहित लगभग 80 ग्राम सोना जैसा आभूषण तथा लगभग 7.8 किलोग्राम चाँदी जैसा आभूषण बरामद किया गया। इसके अतिरिक्त दरवाजा एवं खिड़की काटने/तोड़ने में प्रयुक्त विभिन्न औजार भी बरामद किए गए हैं।

 *गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पता :* 

1.  लक्ष्मण मोदी उर्फ लक्ष्मण खेरवार, उम्र करीब 49 वर्ष, पिता- गिळू मोदी, सा०- बड़ा अमदा, थाना- खरसावाँ, जिला- सरायकेला-खरसावाँ, वर्तमान पता- ग्राम मोहनिया बिगहा, डालमियानगर, थाना- डेहरी (डालमियानगर ओ०पी०), जिला- रोहतास (बिहार)।
2.  प्रमोद सोनी, उम्र करीब 33 वर्ष, पति- स्व० सुरेश प्रसाद सोनी, सा०- डालमियानगर, थाना- डेहरी (डालमियानगर ओ०पी०), जिला- रोहतास (बिहार)।
3.  अरविन्द खेरवार, पिता- डाली खेरवार, सा०- नहर पर, मथुरापुर, थाना- डेहरी (डालमियानगर ओ०पी०), जिला- रोहतास (बिहार)।
4.  राजू कुमार, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता- नरसिंह खेरवार, सा०- रोमी, थाना- पेलावल, जिला- हजारीबाग।
5.  राज कुमार, उम्र करीब 21 वर्ष, पिता- नरसिंह खेरवार, सा०- रोमी, थाना- पेलावल, जिला- हजारीबाग।

 *बरामदगी :* 

1. आभुषणों में से लगभग 45 ग्राम सोना, माला सहित लॉकेट करीब 80 ग्राम सोना जैसा आभुषण एव करीब 7.8 किलोग्राम
2. दरवाजा एव खिड़की काटने वाले समान (पिलास, सब्बल, पगहा, टांगी, दाब एब मुलेल)

 *छापामारी दल :* 

1. श्री राजेश यादव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर, पलामू।
2. श्री मृत्युंजय गोप, प्रो० पुलिस उपाधीक्षक, पलामू।
3. श्री ज्योतिलाल रजवार, पु०नि० सह थाना प्रभारी, शहर थाना, पलामू।
4. श्री रितेश लकड़ा, थाना प्रभारी, अहातू थाना, पलामू।
5. श्री बालकृष्णा, पु०अ०नि०, क्राइम कंट्रोल विंग, पलामू।
6. श्री संतोष कुमार गुप्ता, पु०अ०नि०, क्राइम कंट्रोल विंग, पलामू।
7. श्री सुबोध कुमार, पु०अ०नि०, शहर थाना, पलामू एवम् शहर थाना सशस्त्र बल, पलामू।

====================
*पुलिस अधीक्षक,*
*पलामू*
<nis:link nis:type=tag nis:id=पांकी nis:value=पांकी nis:enabled=true nis:link/> : जंगली मधुमक्खियों के हमले से महिला की मौ**त, पांच बच्चों के सिर से उठा मां का साया।।
<nis:link nis:type=tag nis:id=पांकी nis:value=पांकी nis:enabled=true nis:link/> में प्रखंड स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

खेल प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, खेल भावना को बढ़ावा देने पर जोर
जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत शुक्रवार को अचानक MMCH पहुंचे, विभिन्न अल्ट्रासाउंड केंद्रों का कर रहे जांच,अनियमिता  पाए जाने पर ऑन स्पॉट न्यू पम्मी हेल्थ क्लिनिक और नारायण मेडिकल्स को कराया सील.

न्यू पम्मी हेल्थ क्लिनिक के संचालक शैलेन्द्र कुमार और कन्हैया लाल गुप्ता का मोबाइल जब्त करते हुए दोनों ही व्यक्तियों पर प्राथमिकी की दर्ज करने के निर्देश दिए.
<nis:link nis:type=tag nis:id=पलामू nis:value=पलामू nis:enabled=true nis:link/> में ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने 97 बरामद मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंपे। एसपी कपिल चौधरी के नेतृत्व में मोबाइल वितरण के बाद लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौटी। सभी मोबाइल मालिकों ने पलामू पुलिस का आभार जताया।*

छतरपुर 9,हरिहरगंज 5,पिपरा 9,नौडीहाबाजार 5, सदर 1,चैनपुर 4,रामगढ़ 2,पाटन 1, नावाजयपुर 11,मनातू 5, तरहसी 4,पड़वा 4,लेस्लीगंज 15,सतबरवा 2,रेहला 8,उंटारी रोड 2, शहर 10

कुल :- 97
<nis:link nis:type=tag nis:id=palamupolice nis:value=PalamuPolice nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=पलामू nis:value=पलामू nis:enabled=true nis:link/> पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांकी के तेतराई व मनातू सीएसपी लूट कां**ड का खुलासा।
<nis:link nis:type=tag nis:id=palamupolice nis:value=PalamuPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=झारखण्ड nis:value=झारखण्ड nis:enabled=true nis:link/>
पलामू - करमा पूजा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, कोयल नदी में डूबने से चार लड़को  की मौत
<nis:link nis:type=tag nis:id=पांकी nis:value=पांकी nis:enabled=true nis:link/> में खुला सदाबहार रेस्टोरेंट, अब शहरों जैसा स्वाद मिलेगा स्थानीय लोगों को

प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद ने फीता काटकर किया उद्घाटन, वेज-नॉनवेज से लेकर चाइनीज व साउथ इंडियन फूड की सुविधा।
बिजली करंट की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत

पांकी। पांकी प्रखंड अंतर्गत ढूब पंचायत के उकसू गांव निवासी अनिल सिंह के 25 वर्षीय पुत्र रीतेश कुमार की बिजली करंट लगने से मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रीतेश कुमार अपने घर की छत पर बिजली का तार जोड़ने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान वह बिजली करंट की चपेट में आ गए। परिजन एवं स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उपस्थित चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है।
पलामू के लेस्लीगंज में ग्रामीण बैंक ग्राहक सेवा केंद्र लूटने पहुंचे दो लुटेरे गिरफ्तार, सुबह बंदूक की नोक पर लूटी गई बाइक का किया था। इस्तेमाल गोली की आवाज सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने दोनों युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मौके से पिस्टल, बैग, खोखा और लूटी गई पल्सर बाइक बरामद कर पुलिस आगे की जांच में जुटी है।
पांकी के ताल पंचायत में खजूरी-अवका मार्ग व पुलिया निर्माण को लेकर महापंचायत, प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी

पलामू उपायुक्त एवं जनप्रतिनिधियों से ग्रामीणों ने लगाई गुहार

<nis:link nis:type=tag nis:id=पांकी, nis:value=पांकी, nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पलामू nis:value=पलामू nis:enabled=true nis:link/>
 पलामू जिले के पांकी प्रखंड अंतर्गत ताल पंचायत के खजूरी और अवका गांव के बीच बीते दो दशकों से जर्जर पड़ी सड़क एवं पुलिया के नवनिर्माण तथा मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है। रविवार की दोपहर स्थानीय ग्रामीणों ने ताल पंचायत के मुखिया अनीता लोहरा व समाजसेवी उमेश यादव के नेतृत्व में एक विशाल महापंचायत का आयोजन किया। महापंचायत के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की और पलामू उपायुक्त (DC) तथा क्षेत्रीय विधायक कुशवाहा डॉ. शशी भूषण को लिखित ज्ञापन सौंपकर मामले पर तत्काल प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों के अनुसार, वर्ष 1992-93 में इस सड़क और पुलिया का निर्माण कराया गया था। हालांकि, वर्ष 2003 में आई भीषण बाढ़ की वजह से पुल से सटे सड़क का एक बड़ा हिस्सा बह गया था। तब से लेकर आज तक, यानी पिछले 20 से अधिक वर्षों से इस मार्ग की मरम्मत का कार्य अधूरा पड़ा है। जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार आश्वासन दिए जाने के बावजूद धरातल पर कोई काम नहीं हुआ, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
दर्जनों गांवों का संपर्क प्रभावित, दुर्घटनाओं का बना खतरा-
मुखिया अनीता लोहरा सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि सड़क और पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से खजूरी, मतुली, जोबला, अवका और प्रसांगन सहित दर्जनों गांवों की आबादी प्रभावित हो रही है। बारिश के दिनों में आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है, जिससे स्कूली बच्चों और मरीजों को ले जाने में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि जर्जर पुलिया के कारण पूर्व में कई बड़ी दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। इस मार्ग के बनने से पांकी से लातेहार के मनिका की दूरी भी काफी घट जाएगी।
भूमि विवाद पर निष्पक्ष जांच की मांग
महापंचायत में ग्रामीणों ने एक अन्य समस्या की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए बताया कि गांव का ही एक व्यक्ति सड़क एवं पुल की भूमि को अपनी रैयती जमीन बताकर निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच कराकर अवरोध हटाने की गुहार लगाई है।
 ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि यदि प्रशासन ने उनकी मांगों पर शीघ्र संज्ञान नहीं लिया, तो वे उग्र आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने को बाध्य होंगे।
समाजसेवी उमेश यादव ने ग्रामीणों की मांग को पूर्णतः जायज बताते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसुरक्षा के लिए इस मार्ग का बनना अनिवार्य है। उन्होंने घोषणा की कि सड़क एवं पुलिया के निर्माण कार्य में वे व्यक्तिगत स्तर पर भी हर संभव मदद देने के लिए तैयार हैं।
मौके पर पंचायत समिति सदस्य दासु सिंह, उप मुखिया लक्ष्मण यादव ,मनोज सिंह धर्मदेव सिंह मुनीफ सिंह ,बैजनाथ सिंह ,रामलाल सिंह ,पूरन सिंह, विनोद सिंह ,पारो देवी, मंजू देवी, विनोद राम, इंद्रदेव सिंह सहित सैकड़ो लोग लोग उपस्थित थे।
चंदा जुटाकर ग्रामीणों ने संभाली सड़क की कमान, श्रमदान से शुरू की मरम्मत

बदहाल सड़क से परेशान ग्रामीणों का अनोखा प्रयास, बोले—सड़क नहीं बनी तो करेंगे वोट बहिष्कार

<nis:link nis:type=tag nis:id=पांकी। nis:value=पांकी। nis:enabled=true nis:link/> पांकी प्रखंड के माड़न पंचायत अंतर्गत पचपेड़ी गांव में बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों ने अब खुद कमान संभाल ली है। लंबे समय से सड़क मरम्मत की मांग पर कोई ठोस पहल नहीं होने के बाद ग्रामीणों ने आपस में चंदा जुटाया और ट्रैक्टर से मोरम गिरवाकर श्रमदान से सड़क की मरम्मत शुरू कर दी।

ग्रामीण शंकर उरांव, कामेश्वर उरांव, रामसहाय उरांव, रामदयाल उरांव, सूरज उरांव, ज्योति देवी, कविता देवी, रोहित उरांव, संदीप उरांव, लक्ष्मण उरांव सहित दर्जनों ग्रामीणों ने मिलकर मरम्मत कार्य में हिस्सा लिया। ग्रामीणों ने खुद कुदाल चलाकर सड़क को आवागमन के लायक बनाने का प्रयास शुरू किया।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क मरम्मत को लेकर कई बार छोटे-बड़े जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई गई, लेकिन उनकी समस्या पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने बैठक कर आपसी सहयोग से चंदा जुटाने और श्रमदान के जरिए सड़क की मरम्मत करने का निर्णय लिया। ग्रामीणों ने बताया कि हर घर से लोग श्रमदान करने के लिए आगे आ रहे हैं।

ग्रामीणों ने कहा कि यह व्यवस्था स्थायी समाधान नहीं है। यदि जल्द सड़क का निर्माण नहीं कराया गया और उनकी समस्या पर जनप्रतिनिधियों ने ध्यान नहीं दिया, तो स्थानीय ग्रामीण सामूहिक रूप से वोट बहिष्कार करने का निर्णय ले सकते हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि पचपेड़ी की सड़क का जल्द स्थायी निर्माण कराया जाए, ताकि बरसात समेत अन्य दिनों में ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी न हो।
पांकी से विवाहिता अपनी दो वर्षीय बच्ची संग लापता, आठ दिन बाद भी नहीं मिला सुराग

<nis:link nis:type=tag nis:id=पांकी, nis:value=पांकी, nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पलामू। nis:value=पलामू। nis:enabled=true nis:link/>
 पांकी थाना क्षेत्र के केकरगढ़ पंचायत अंतर्गत जोल्हाबीघा गांव निवासी यूसुफ अंसारी की पुत्री निखत प्रवीण अपनी दो वर्षीय पुत्री के साथ लापता हो गई है। परिजनों के अनुसार निखत प्रवीण का विवाह करीब तीन वर्ष पूर्व केल्हवा गांव में हुआ था।

केल्हवा गांव निवासी जैनुल अंसारी की पत्नी निखत प्रवीण अपनी दो वर्षीय बच्ची के साथ पांकी से लापता हो गई हैं। घटना के बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन मां-बेटी का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
मामले को लेकर पति जैनुल अंसारी ने पांकी थाना में लिखित आवेदन देकर पत्नी और बच्ची के लापता होने की जानकारी दी है। आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

बताया गया कि निखत प्रवीण अपने भाई के साथ इलाज कराने के लिए केल्हवा से पांकी आई थी। इसी दौरान पांकी से वह अपनी दो वर्षीय बच्ची के साथ अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन के बावजूद उसका अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

लापता हुए करीब आठ दिन बीत जाने के बाद भी मां-बेटी का पता नहीं चलने से परिजन चिंतित हैं। परिजनों ने पांकी थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की जानकारी पुलिस को दी है तथा मां-बेटी की तलाश कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस से जल्द से जल्द दोनों का पता लगाने की अपील की गई है।

किसी तरह की जानकारी मिलने पर नजदीकी थाना को सूचित करें या दिए गए नंबर पर सूचना दें। 

9643806119, 7250770665
<nis:link nis:type=tag nis:id=पांकी nis:value=पांकी nis:enabled=true nis:link/> :  सड़क-पुलिया निर्माण को लेकर महापंचायत, आंदोलन की चेतावनी 
<nis:link nis:type=tag nis:id=झारखण्ड nis:value=झारखण्ड nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dcpalamu nis:value=dcpalamu nis:enabled=true nis:link/>
चंदा जुटाकर ग्रामीणों ने संभाली सड़क की कमान, श्रमदान से शुरू की मरम्मत।।

सड़क नहीं बनी तो वोट बहिष्कार की चेतावनी।
<nis:link nis:type=tag nis:id=पलामू nis:value=पलामू nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=एसपी nis:value=एसपी nis:enabled=true nis:link/> कपिल चौधरी ने पांकी थाना का किया निरीक्षण, पुलिस व्यवस्था का लिया जायजा।
<nis:link nis:type=tag nis:id=palamupolice nis:value=PalamuPolice nis:enabled=true nis:link/>
पलामू: SP कपिल चौधरी पहुंचे पांकी, लिया जायजा

पलामू पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी शनिवार को पांकी पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र का जायजा लेते हुए पुलिस व्यवस्था और सुरक्षा-व्यवस्था की जानकारी ली।
<nis:link nis:type=tag nis:id=पलामू nis:value=पलामू nis:enabled=true nis:link/> - शहर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन से अधिक ब्लैक फिल्म , मोडिफाई नंबर लगे वाहन को किया जब्त, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश यादव के नेतृत्व में चलाया गया अभियान
<nis:link nis:type=tag nis:id=palamupolice nis:value=PalamuPolice nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=पांकी nis:value=पांकी nis:enabled=true nis:link/> :  रोजगार का महाकुंभ: 28 सितंबर को मेला, 15 कंपनियां देंगी 6695 नौकरियों का मौका

प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद ने युवाओं से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की