Public App Logo
तारा देवी रैन शेल्टर में 30 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार शिमला, 16 अगस्त। स्पेशल सैल शिमला की टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तारा देवी रैन सैल्टर से 30 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 16 अगस्त को स्पेशल सैल शिमला को विश्वसनीय सूत्र से सूचना मिली थी कि गोपाल सिंह कटवाल पुत्र रमेश चन्द, निवासी मंडी, हाल निवासी टुटीकंडी, शिमला, उम्र 33 वर्ष तारा देवी रैन सैल्टर में काले रंग के पीठू बैग में हेरोइन/चिट्टा लेकर सप्लाई देने के उद्देश्य से मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तारा देवी रैन सैल्टर में पहुंचकर गोपाल सिंह कटवाल की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद काले रंग के Safari बैग की गुप्त चैन से 30 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस थाना बालुगंज, शिमला में आरोपी के खिलाफ अभियोग संख्या 168/2026, दिनांक 16.08.2026, धारा 21 ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले में पुलिस की आगामी जांच जारी है। - Shimla Urban News