Public App Logo
बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने लिया 'अखंड भारत' के पुनर्निर्माण का संकल्प। दैनिक वीरधरा राजस्थान। भीलवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा महानगर में 'अखंड भारत दिवस' के अवसर पर विभिन्न प्रखंडों में विशेष कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। महानगर संयोजक मुकेश प्रजापत ने जानकारी देते हुए बताया कि इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य समाज में राष्ट्रीय चेतना जागृत करना और भारत को पुनः 'अखंड भारत' बनाने का संकल्प दिलाना था। बजरंग दल के सभी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने पूर्ण निष्ठा के साथ अखंड भारत के निर्माण का संकल्प लिया। सभी कार्यक्रमों का समापन राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' के सामूहिक गायन के साथ किया गया। सभी स्थानों पर आयोजित इन कार्यक्रमों में बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं मातृशक्ति उपस्थित रही। - Chittaurgarh News