रोटरी क्लब ने बच्चों संघ मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह, बाटे गए ढेरों उपहार।
बहराइच स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को रोटरी क्लब द्वारा ग्राम हेमरिया के हेमरिया रोटरी सेन्टर बहराइच,, लखनऊ रोड़ (निकट मारुति सुजुकी एजेंसी) पर 80 वा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें दर्जनों रोटेरियन बंधुओं समेत भाग ले रहे सैकड़ों ग्रामीण अंचल के बच्चों में देश भक्ति की भावना जागृत हुई।
11 बजे झण्डा रोहन किया गया इस आयोजन में झण्डा रोहन के पश्चात् सभी बच्चों को मिठाई, पेंसिल, अंगवस्त्र, नमकीन की पेकेट, चॉकलेट आदि उपहार वितरित किया गया उपस्थित सभी बच्चों एवम् रोटेरियन बंधुओं में काफ़ी उत्साह देखने लायक था, लन्च की व्यवस्था भी की गई थी।
इस अवसर पर अध्यक्ष डी पी सिंह, सचिव रामेश्वर रस्तोगी, रोटेरियन कैलाश जालान, रो कुसुम जालान, डॉ एस के वर्मा, रो प्रदीप केडिया, नमन, हिमांशु, रो आशीष जैन, रो मुदित जालान, रो प्रमोद डालमिया, रो विजय छापड़िया, रो सुशील ड्रोलिया, रो बृजेश गुप्ता, रो शिव रस्तोगी, लता वर्मा, पुष्पा रस्तोगी आदि सम्मिलित रहे।