
80 वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर
" एक शाम जांबाज शहीदों के नाम ".... गीत संगीत संध्या कार्यक्रम में ली शपथ नशा न करने की
बीकानेर। 80 वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार की शाम को पार्थ दिवाकर भवन में आयोजित "एक शाम जांबाज शहीदों के नाम".... एवं नशा मुक्ति अभियान के कार्यक्रम में
देश भक्ति गीत संगीत के कार्यक्रम में स्थानीय गायक कलाकारों द्वारा शानदार सदाबहार देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीसीसी सदस्य एवं पूर्व नगर निगम महापौर हाजी मकसूद अहमद ने संबोधित करते हुए कहा एक तरफ देश के नौजवान भगत सिंह,चंद्रशेखर आज़ाद,झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई,अशफाक उल्लाह खाँ आदि हज़ारों नौजवान थे जिन्होंने हस्ते हस्ते देश को आज़ाद करवाने में अपनी कुर्बानियां दी जिन्होंने देश समाज व माता पिता का सर गर्व से ऊँचा किया मे उनको नमन करता हूँ ,एक तरफ़ आज का नौजवान नशे की लत में एमडी चिट्टा शराब अफीम गांजा अन्य नित नये प्रकार के नशे में धुत हो कर अपने देश समाज व माता पिता का सर शर्म से नीचे कर रहा हैं ,आज हम जितने लोग बैठे हैं शहीदों के नाम संकल्प लें कि हम अपने आस पास और समाज में जो नशा करने वाले नौजवानों को समझाएंगे और देश एवं विदेश को नशामुक्त करेंगे यही जाँबाज़ शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी । कार्यक्रम आयोजक दिनेश दिवाकर, कार्यक्रम संयोजक सुनीलदत्त नागल, कार्यक्रम सहयोगी सैय्यद ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे, वरिष्ठ बैंक कर्मचारी नेता एवं अध्यक्ष गौड़ ब्राह्मण समाज के वाई.के .शर्मा(योगी ) ने कार्यक्रम में मौजूद सभी को शपथ दिलाते हुए कहा कि बीकानेर संभाग में नौजवानों को छोड़कर देश हित में कार्य करने चाहिए जैसे कि पहले आजादी के संग्राम लाखों नौजवानों ने देश हित में अपने को कुर्बान कर दिया था। इस अवसर पर कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि मेहबूब अली रंगरेज, रामकिशन महाराज उपाध्याय कोलासर वालो ने भी नशामुक्ति अभियान पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में कलाकार सुनील दत्त नागल, दिनेश दिवाकर, हेमंत पुरोहित, रविन्द्र जैन, रामकिशोर यादव, अनवर अजमेरी, पवन कुमार चढ्ढा, निहारिका सिंह, हेमंत शर्मा,ओम कोटनीस, चांदरतन सोनी, कुलदीप रील, शाकिर हुसैन शाकिर सहित अन्य कलाकारों अपनी प्रस्तुतियां दी। सहयोगी के तौर पर सैय्यद अख्तर, देवेश भाटी,पेंटर असलम, शकील स्टार, हरेन,आसुराम मोदी, प्रहलाद सिंह, बख्तावर मल, शाकिर हुसैन आदि ने कार्यक्रम में तिरंगे झंडे वितरित कर भारत मां के नारे लगाए। कार्यक्रम का मंच संचालन रविन्द्र जैन किया।