Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

जंगल से नक्सलियों द्वारा छिपाए गए हथियार बरामद, एसटीएफ का सर्च ऑपरेशन जारी The silence media news औरंगाबाद- स्वतंत्रता दिवस के दो दिन पहले जिले के दक्षिणी क्षेत्र देव मदनपुर के जंगल में पुलिस ने नक्सलियों द्वारा छिपाये गए हथियार बरामद किया है। बिहार पुलिस और एसटीएफ द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान में यह हथियार बरामद किए गए हैं। हालांकि जिले को पूर्णरूप से नक्सल मुक्त घोषित किया जा चुका है। औरंगाबाद जिले के देव प्रखंड के कंचपुर थाना क्षेत्र के बंगला बगीचा जंगल क्षेत्र में बिहार पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स ने संयुक्त सर्च अभियान चलाया। इस दौरान एक पुलिस कार्बाइन, एक मैगजीन स्लाइड और स्प्रिंग बरामद किया है। हथियारों की बरामदगी के बाद पुलिस ने इलाके में निगरानी और सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार औरंगाबाद जिले में नक्सली गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान अब भी जारी है। नक्सल प्रभावित और संवेदनशील इलाकों में बिहार पुलिस और एसटीएफ की टीमें संयुक्त रूप से लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। इसी कड़ी में देव के कंचनपुर थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने कंचनपुर गांव से बंगला बगीचा की ओर जाने वाले जंगली एवं पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ सघन तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को एक पुलिस कार्बाइन समेत हथियार के कुछ हिस्से बरामद हुए। बरामद सामान में एक पुलिस कार्बाइन, एक मैगजीन स्लाइड और एक स्प्रिंग शामिल है। बरामद कार्बाइन के ब्रीच ब्लॉक पर Arsenal No. ICR 1098-8335 अंकित है। वहीं, मैगजीन लॉकिंग के ऊपर 9 MM Carbine Sub Matching 001996 अंकित पाया गया है। हथियार मिलने के बाद इलाके में चौकसी बढ़ा दी गई है। कंचनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़ियों से हथियार बरामद होने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में विशेष रूप से चौकसी बढ़ा दी है। पुलिस और एसटीएफ की टीम आसपास के क्षेत्रों में भी सघन तलाशी अभियान चला रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि बरामद हथियार और उसके पुर्जे वहां कैसे पहुंचे और इनका इस्तेमाल किन लोगों द्वारा किया गया था। इस संबंध में कंचनपुर थाना प्रभारी सुवास कुमार ने बताया कि पुलिस को उम्मीद है कि लगातार चलाए जा रहे अभियान के दौरान इलाके से और भी महत्वपूर्ण सुराग या सामान बरामद हो सकते हैं। इसी को देखते हुए सुरक्षा बल बेहद सतर्कता के साथ जंगली और पहाड़ी क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। फिलहाल बरामद हथियारों को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। #aurangabad #औरंगाबाद #thesilencemedianews #देव #naxal

Obra, Aurangabad | Aug 12, 2026